मथुरा । सिंडिकेट बैंक वृन्दावन के प्रबंधक ने रिपोर्ट लिखाई है कि ओलावृष्टि के खाते की धोखाधड़ी पूर्वक कूटरचित चैक तैयार कर खाते से एक लाख 66 हजार रूपये नामजद व्यक्ति ने निकाल लिये। प्रबंधक भुवनेश अरोड़ा ने न्यायालय के आदेश पर लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि गत 2 जुलाई को राजवीर पुत्र सोहनलाल निवासी भदाल सुनरख थाना वृन्दावन आदि तीन लोगों ने 1 लाख 66 हजार रूपये निकाल लिये।





