धोनी ने माना अब उनकी बैटिंग में पहले जैसी बात नहीं

धोनी ने माना अब उनकी बैटिंग में पहले जैसी बात नहींमोहाली । न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एम एस धोनी ने शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ने 80 रनों की पारी खेली लेकिन धोनी का कहना है कि अब उनकी बैटिंग में पहले जैसा दम नहीं रहा। धोनी ने खुद स्विकार किया है कि अब उनकी बैटिंग में पहली जैसी चपलता नहीं और स्ट्राइक रोटेट करने में भी फुर्ती कम हुई है। न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की सीरीज में तीसरे वनडे में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 80 रन बनाए। कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में धोनी ने कहा कि मैंने करीब 2000 पारियां निचले क्रम में खेली हैं। साथ ही धोनी ने कहा कि अब मुझे महसूस हो रहा है कि अब पिच के बीच दौडने की मेरी क्षमता कम होती जा रही है। धोनी ने कहा कि इसी कारण से मैनें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। धोनी ने विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि तीसरे वनडे में विरोट कोहली ने 134 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 154 रनों की शानदार पारी खेली। विराट की तारीफ करते हुए धोनी ने कहा कि वह ऐसे खिलाडी हैं, जिसने बहुत कुछ सीखा है और वह अपनी क्षमता को बखूबी जानते हैं।                

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login