डीएम और पालिकाध्यक्षा ने किया मार्ग का नामकरण
नौजवान पीढी को उनके गीतों से प्रेरण मिलेगी: डीएम
मथुरा। धौलीप्याऊ क्षेत्र के मुख्य मार्ग का नामकरण सुविख्यात प्रसिद्ध गीतकार शैलेन्द्र के नाम पर ‘‘गीतकार शैलेन्द्र मार्ग’’ जिलाधिकारी राजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार नगर द्वारा नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार आज किया गया।
होठों पर सच्चाई रहती है....., यहाॅं दिल में सफाई रहती है..........जैसे दर्जनों यादगार फिल्मी गीतों के जनक शैलेन्द्र का बचपन मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित गली गंगासिंह में बीता था। मथुरा के राजकीय इंटर कालेज में हाईस्कूल में शैलेन्द्र ने उप्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीतकार शैलेन्द्र तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजे गये। 17 सालों में 117 फिल्मों में शैलेन्द्र ने 800 गीतों की रचना की।
आज उनकी याद में आयोजित ‘‘जन सांस्कृतिक मंच’’ के अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि इस महान विभूति को मथुरावासी भुला बैठे थे, लेकिन मंच ने शैलेन्द्र और मथुरा के 16 सालों के सम्बन्धों को ढूढ़ निकाला।
इस अवसर पर शैलेन्द्र के बेटे मनोज शैलेन्द्र, दिनेश शैलेन्द्र व बेटी अमला मजूमदार भी शामिल हुए। उनकी पुत्री अमला शैलेन्द्र ने बताया कि दुनिया के विभिन्न देशों में हिन्दी भाषा लोग आज भी शैलेन्द्र के गीतों को बडे़ चाव से सुनते हैं। लेकिन मथुरा में शैलेन्द्र के नाम पर सडक का नाम रखा जाना यहाॅं की साहित्यिक अभिरूचियों का परिचायक है।
मार्ग का अनावरण करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि ये कार्यक्रम अपने तरीके का एक अनूठा कार्यक्रम है। गीतकार शैलेन्द्र के नाम पर मार्ग का नाम होने से मथुरा में साहित्यिक, सांस्कृतिक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी व नौजवान पीढी को उनके गीतों से प्रेरण मिलेगी। पालिका अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि गीतकार शैलेन्द्र मार्ग का लोकापर्ण होना नगर पालिका परिशद के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभासद श्रीमती काजल यादव, सभासद प्रतिनिधि भारत भूषण यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा डा. डी.एन. गौतम, जनसंास्कृतिक मंच के सदस्य, विष्णुकान्त गौतम, इंजी शुलभ गुप्ता, कामेष अग्रवाल, डा. हेमन्त अग्रवाल, पवन खण्डेलवाल एड., पुरूशोत्तम सिंह एड., अधिषासी अधिकारी डाॅं ब्रजेश कुमार, सहायक अभियंता उदयराज यादव, अवर अभियंता राजपाल यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक केके सिंह, सफाई निरीक्षक आनन्द कुमार, विनोद कुमार शर्मा लाले आदि उपस्थित रहे।





