नंदगांव में शांतीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ चुनाव

 नंदगांव ब्लॉक में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदान को लगी लाइन

नंदगांव। ग्राम पंचायत के प्रथम चरण में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत  राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में विकास खण्ड चौमुहां में 72़09 प्रतिशत, छाता में 75़99 तथा विकास खण्ड नन्द्गॉव में 76़01 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों विकास खण्डों में मतदान का प्रतिशत 75़06 रहा। उन्होंने बताया कि तीनों विकास खण्डों में शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। 

नंदगांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। ब्लॉक की 8 न्याय पंचायतों में प्रधान के 38 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 512 पदों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। ठीक सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हो गया। वोटर पैदल और वाहनों से मतदान स्थल तक पहुंचे। कई बूथों पर मतदान कर्मी दो बजे के बाद खाली बैठे रहे तो कुछ बूथों पर साडे चार बजे के बाद तक मतदान चला। बठैन के एक बूथ पद देर तक मतदान हुआ। करीब सत्तानवे हजार मतदाताओं में से 76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ब्लॉक के 64 मतदान केंद्रों पर 152 मतदान स्थल पर जमकर वोटिंग हुई। बरसाना के राधाबिहारी इंटर कालेज में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी समर्थकों में वाद-विवाद हो गया। कमई व हाथिया में फर्जी मतदान का आरोप प्रत्याशी लगाते रहे। जिले में शांतीपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी काफिले के साथ केंद्रों पर भ्र्रमण करते रहे। इस दौरान ब्लॉक के दर्जनों गांवों में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने दौरा कर चुनाव का निरीक्षण किया।

 

लाठी के सहारे वोट देने आई अनारदेई

नंदगांव ब्लॉक के चौधरी चरनसिंह इंटरकालेज बठैनकलां में 90 वर्षीय अनारदेई लाठी के सहारे वोट डालने आर्इं। इस दौरान उनके सम्बंधियों ने भी उनको केंद्र तक पहुंचाने में मदद की। वहीं इसी केंद्र पर बीमार मोहन को गोद में उठाकर वोट डलवाने लाया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti