नए साल पर खप गई हरियाणा शराब की खेंप

कोसीकलां । नए साल के जश्न में शराब माफियाओं ने हरियाणा शराब से लोगों को सराबोर किया। शहर से लेकर देहात तक शराब से जुड़े कारोबारियों की साठगांठ के चलते अवैध शराब की बड़ी खेंप खपा दी गई। हैरत की बात तो यह है कि सरकारी ठेकों के आसपास तक हरियाणा शराब बेची गई फिर भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो सका।

हरियाणा शराब की बिक्री के नाम पर बदनाम कोसीकलां में नए साल की पूर्व संध्या पर अवैध शराब की बड़ी खेंप उतार दी गई। शहर के तमाम ठिकानों पर शराब पहुंची तो गली-मुहल्लों में इसको भेज दिया गया। तमाम ठिकानों पर खुलकर इसकी ब्रिकी हुई तो सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे। शराब कंपनी के लोगों तक इसकी शिकायत की गई तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। इस बात से लोग समझ गए कि उनकी साठगांठ से ही यह धंधा चल रहा है। रात करीब 11 बजे तक शराब के ठेके बंद हुए फिर उनके पास में ही अवैध शराब के कारोबारियों ने अपना ठिकाना बना लिया। इसके बाद देर रात तक जगह-जगह हरियाणा शराब की बिक्री होती रही।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti