मथुरा। नववर्ष पर अपने आराध्य की सेवा के लिए सेवायतों ने भी विशेष तैयारियां की है इसके लिए ठाकुर बांके बिहार मंदिर में नौ दिनों तक महासेवा का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। रात्रि में इत्र सेवा और ठंड को देखते हुए ठाकुरजी को केसर मिश्रित दूध की सेवा दी जाएगी।
म्ंादिर सेवायतो आचार्य विजय बिहारी गोस्वामी, आचार्य अटल बिहारी गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, मयूर गोस्वामी और विशाल गोस्वामी द्वारा 9 दिनों तक प्रभु की महासेवा की जाएगी। सेवायतों के अनुसार 1 से 9 जनवरी तक चलने वाली इस महासेवा के दौरान मंदिर के अंदर के चैक और जगमोहन को विशेष तरीके से रंग-विरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा इसके साथ ही ठाुरजी को प्रतिदिन छप्पन भ्तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रात्रि में प्रभु की इत्र सेवा और केसर मिश्रित दूध सेवा की जाएगी। इसके अलावा दिन में तीन समय सुबह 9 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 1 बजे राजभेग आरती और रात्रि साढ़ आठ बजे महाशयन आरती की जाएगी।





