नगर निगम बनाने को लोकदल ने किया प्रदर्शन

 राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता नगर निगम बनाने को लेकर होलीगेट पर प्रदर्शन करते हुए 

मथुरा। राष्ट्रीय युवा लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आज होलीगेट पर मथुरा को नगम निगम बनाने के लिये प्रदर्शन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मथुरा को नगर निगम यदि बना दिया जाये तो निश्चित रूप से मथुरा का सर्वांगीण विकास होगा। युवा रालोद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश सरकार के शासनकाल में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण की आये दिन वारदातें हो रही हैं और सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में नकारा साबित हो रही है। रालोद प्रदेश में इस अराजकता का पुरजोर विरोध करेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, चर्तुभुज निषाद, ठा. महावीर सिंह, शोभित चैधरी, योगेन्द्र सिंह छोंकर, पं. आशीष चतुर्वेदी, लोकेश सोलंकी, पवन सोलंकी, मंगल नरवार, मुजाहिद कुरैसी आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti