मथुरा। वृन्दावन नगर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर आज पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के निवास पर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें कि नगर पालिका परिशद वृन्दावन की सरकारी भूमियों पर एवं वृन्दावन नगर के व्यापारियों द्वारा नालों एवं सडकों पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जगह-जगह जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है जिससे स्थानीय नागरिकों को परेषानी के साथ-साथ दर्षन के लिये पधारे श्रद्धालुओं को जाम के कारण दर्शन नही हो पाते हैं। अतिक्रमण के कारण नालियों की ठीक से सफाई नही हो पाती है। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिन भू-माफियों द्वारा विहार घाट पर बाउन्ड्री कर रखी है वह स्वयं ही बाउन्ड्री को ध्वस्त कर दें, द्वारिकाधीश मंदिर बगीचे के सामने वाली भूमि तथा जैन पेट्रोल पंप से लगी पालिका की भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटा लिया जाये, अन्यथा पालिका को कानूनी कार्यवाही के साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के लिए वाध्य होना पडेगा, जिस पर होने वाले हर्जे खर्जे को भी पालिका अतिक्रमण धारियों से वसूलेगी। बैठक में सभासद जमुना प्रसाद उपाध्याय, स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, देवेन्द्र शर्मा, आदित्य शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।





