नगर भाजपा ने सदस्यता अभियान को तीव्र करने पर रणनीति बनाई

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा चलाये जा रहें सदस्यता अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन जुबली पार्क में किया गया बैठक में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी रामप्रताप चैहान विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सदस्यता अभियान पूर्ण नहीं हो पाया है उन स्थानों में क्षेत्रीय वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान शिविर लगाये जाये साथ ही घर घर जाकर प्रत्येक बूथ पर मथुरा नगर की जनता को भााजपा की विचार धारा से जोड़ा जाये। नगर प्रवासी कोसी चैयरमैन भगवत प्रसाद रूहेला, ब्रज प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पुरा करने हेतु हम सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन, धन से एकजुट होकर निरन्तर सदस्यता अभियान चलाना हैं। बैठक में इसी क्रम को बढ़ातें हुए 9,10 व 11 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्य बनाने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शर्मा ने की। बैठक में नगर सदस्यता प्रमुख विष्णुदास अग्रवाल, हरीओम शर्मा, राजीव राज पाठक, संजय धनगर, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र विसावर, नगर मीडिया प्रभारी विपुल पारीख, कारिन्दा सिंह, सुमित शर्मा, हरीश शर्मा रामकुमार गोला आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login