रास्ता न होने से परेशान लोग डीएम कार्यालय पर मौजूद
परेशान ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत
मथुरा। ग्राम पंचायत अचरू लघोरा के गांव नगला विजयी मंे जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। पूरे गांव में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न नाली बनी हुयी है और न ही कोई खरंजा है जिससे हर समय गंदगी और जलभराव बना रहता है। गांव के लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। गांव के बच्चे भी इसकी वजह से स्कूल नहीं जा पाते हैं और जलभराव और गंदगी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। गांव के प्रधान ने आज तक गांव नगला विजयी में कोई कार्य नहीं कराया है जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
ग्रामीणों ने कलैक्ट्रेट प प्रदर्शन कर डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कई बार इसकी शिकायत तहसील दिवस में की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुयी है। ज्ञान देने वालों में धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रवती, गायत्री, सावित्री, रमेश, लक्ष्मी, रजनी, सुमन, राजाराम, छंगाराम आदि मौजूद थे।





