नन्हें मुन्हे बच्चे जल संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए
मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘जल संरक्षण दिवस’ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कविताओं के माध्यम से जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। बच्चों ने इस विषय पर नारों के माध्यम से सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर आर के एजुकेशन हब के अध्यक्ष डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की जागरूकता को देखकर सराहना की तथा कहा कि जल एक अमूल्य निधि ह,ै जिसका प्रयोग सोच-समझकर करना आवश्यक है क्योंकि आज के युग में दिनों-दिन जल-स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। यदि हमने भावी पीढ़ी को इसके संरक्षण व महत्व से अवगत नहीं कराया तो भविष्य में इन पीढ़ियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूँद कीमती है और हमें इसके सदुपयोग पर ध्यान देना होगा। विद्यालय की प्रधानाचायश्रीमती नन्दिता ढींगरा जी ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा जल की उपयोगिता से अवगत कराते हुए कहा कि जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है। अतः हमें इसके बचाव के लिए सही कदम उठाकर इसकी महत्ता को स्वीकारना होगा।





