नयति हॉस्पिटल विश्व स्तन कैंसर माह के अवसर पर हुआ गुलाबी

नयति हॉस्पिटल विश्व स्तन कैंसर माह के अवसर पर हुआ गुलाबीमथुरा । नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विश्व स्तन कैंसर माह के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर को स्तन कैंसर के प्रतीक गुलाबी  रंग से सराबोर कर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया। ज्ञात हो कि विश्व में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे माह विश्व स्तन कैंसर माह मनाया जाता है

इस अवसर पर हॉस्पिटल की चैयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि लोगों में जागरूकता की कमी के कारण स्तन कैंसर बड़ी तेजी से अपने पांव फैला रहा है, काफी समय तक महिलाएं इस बीमारी के बारे में समझ ही नहीं पाती जिससे उनको समय पर इलाज नहीं मिल पाता। लोगों में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नयति हॉस्पिटल ने निर्णय लिया है और हम पूरा प्रयास करेंगे कि  ब्रजवासियों तथा क्षेत्रवासियों को जागरूक करके अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें।

इस अवसर पर नयति हॉस्पिटल में कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. प्रो. शान्तनु चैधरी ने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर का पता अगर शुरुआत में चल जाये तो यह जल्द ही ठीक हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए महिलाएं घर पर ही स्वपरीक्षण भी कर सकती हैं। यदि स्तन में किसी भी प्रकार की कोई गांठ महसूस हो तो तुरन्त कैंसर विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। विज्ञान ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि तीसरी और चैथी स्टेज के स्तन कैंसर का इलाज भी सम्भव  है।

 उन्होंने कहा कि अभी तक नयति हॉस्पिटल की तरफ से विभिन्न स्थानों पर लगाये गए केम्पों में 2.5 लाख से अधिक मरीजों की जांच की गयी, जिनमें 10 हजार से अधिक महिलाएं कैंसर से पीड़ित पायी गयीं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti