5 नयी गाड़ियां व 3 तमंचे मय कारतूस सहित 6 अभियुक्त गिरफ्रतार
मथुरा। कार निर्मात्राी कंपनियों के कंटेनरों को हाईजैक कर उनमें लदी गाडियों को लूटने वाले अंतर्राज्जीय गैंग का स्वाट टीम व थाना गोविंद नगर पुलिस ने भंडापफोड कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाही मथुरा बाईपास स्थित गोकुल रैस्टोरेंट के निकट की है। यहां से स्वाट टीम व गोविंद नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर गाडी में सवार 6 बदमाशों को मुठभेड के बाद ध्र दबोचा।
एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि पकडे गए वाहन चोरों के नाम साजिद अली पुत्रा रशीद अहमद निवासी एटा, मौहम्मद कमल हसन उर्फ बबलू खां पुत्रा अली अहमद निवासी भोगांव मैनपुरी, अन्नू जाटव पुत्रा खुशीराम निवासी भोगांव मैनपुरी, गौरव भदौरिया पुत्रा प्रभाकर भदौरिया निवासी आगरा, राजीव पटेल पुत्रा उमाशरण पटेल निवासी इटावा व विनय कुशवाहा उपर्फ भूरा पुत्रा सुंदर सिंह निवासी आगरा है। इनके पास से एक महिंद्रा स्कार्पियो, एक टोयोटा इटीयोस, एक टाटा जयेस्ट, 2 टाटा इंडिको व तीन तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यह अंतर्राज्जीय गैंग का सदस्य है। बदमाशों ने अभी हाल में पिफरोजाबाद जिले में टाटा कंपनी के कंटेनर को हाईजैक कर उनमें लदी 5 गाडियों को लूटना स्वीकार किया है। गैंग का सरगना साजिद अली पुत्रा नशीद अहमद है, यह गैंग हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश के बदमाशों के साथ लूटपाट करता है। वहीं इनसे पूछताछ अभी भी जारी है और जल्द ही कुछ और लूटी हुई गाड़ियां व इनके अन्य साथियों का पता लग जायेगा। एसएसपी ने इस कार्य के लिये पुलिस टीम को 5 हजार रूपये के नकद इनाम की घोषणा की है। वहीं 15 हजार के इनाम के लिये आई आगरा को संस्तुति भेजी है।






Related Items
पुलिस ने हटवाए राजनैतिक दलों के झंडे व गाड़ियों पर लगी पिफल्म
वाहन चोर गैंग के दो सदस्य दबोचे, पांच बाइक बरामद
वाहन चोर गैंग के दो सदस्य दबोचे, पांच बाइक बरामद