नरदेव चैधरी के जीतने पर समर्थकों ने मनाया जश्न

 गौहारी में क्षेत्र पंचायत के वार्ड 63 से जीते कर्मवीर चैधरी का स्वागत करते ग्रामीण।

मथुरा। छाता जिला पंचायत के वार्ड नं. 10 के सदस्य पद पर पूर्व मंत्री के भतीजे नरदेव चैधरी के जीतने पर समर्थको ने जश्न मनाया। नगर व देहात में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चलाई गयी। गौहारी में ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह के आवास पर व हाईवे स्थित केम्प कार्यालय पर नरदेव चैधरी का फूलमाला एवं पगडी बांध कर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर सरमन चैधरी, पप्पी चैधरी, प्रताप चैधरी, रुपचन्द, सत्यपाल, देवा, ज्ञानु, आदि मौजूद थे। वही बीडीसी के वार्ड 63 से जीते कर्मवीर चैधरी का गौहारी में समर्थको ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जगराम सिंह, प्रेम चैधरी, सौदान सिंह, शिवराम, मान ंिसह, ब्रजपाल, महीपाल, पदम सिंह, चुन्नीलाल, आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti