नरसिंह यादव केस की जांच अब CBI करेगी

नरसिंह यादव केस की जांच अब CBI करेगीनई दिल्ली । पहलवान नरसिंह यादव पर डोपिंग मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई सोनीपत पुलिस से इस मामले की जांच संभालने की प्रक्रिया में है। नरसिंह पिछले काफी समय से अपने केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। नरसिंह को उम्मीद है कि सीबीआई जांच के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया गया था। 

रियो ओलंपिक से कुछ दिन पहले ही नरसिंह यादव को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके चलते नाडा ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि उन्हें रियो में जाने की अनुमति तो मिली, लेकिन रियो में नरसिंह ने खेल पंचाट के सामने ये दलील रखी थी कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। धोखे से किसी ने उनके खाने में कुछ मिला दिया था। पर वाडा ने उनकी इस दलील को नहीं माना था और उन पर बैन लगा दिया था। नरसिंह का यह भी कहना था कि यह गड़बड़ी सिर्फ इसलिए की गई ताकि वह ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके।            

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login