नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लॉन्च हुआ पीएसएलवी सी23

श्रीहरिकोटा : भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी23 का श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पीएसएलवी-सी23 का प्रक्षेपण सुबह 9.52 मिनट पर किया गया।

 

पीएसएलवी-सी23 का प्रक्षेपण देखने के लिए मोदी रविवार शाम को ही श्रीहरिकोटा पहुंच चुके थे। एनडीए के सरकार के सत्ता में आने के बाद यह इसरो का पहला अंतरिक्ष अभियान है। रॉकेट अपने साथ पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष कक्षा में स्थापित करेगा।

 

यह रॉकेट अपने साथ पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करेगा। 49 घंटे की उल्टी गिनती आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के रॉकेट पोर्ट में शनिवार सुबह शुरू हो गई थी।

 

इस रॉकेट ने जिन पांच विदेशी उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी, उनमें फ्रांस का 714 किलोग्राम भार वाला एसपीओटी-7, जर्मनी का 14 किलोग्राम भार वाला एआईएसएटी, कनाडा का 15-15 किलोग्राम भार वाला एनएलएस7.1 (सीएएन-एक्स4) व एनएलएस7.2 (सीएएन-एक्स5) और सिंगापुर का सात किलोग्राम वजन वाला वीईएलओएक्स-1 उपग्रह शामिल है।

 

अभियान की योजना के अनुसार, रॉकेट अपनी उड़ान के बाद सबसे अधिक वजन वाले उपग्रह स्पॉट-7 को अंतरिक्ष की केंद्र में स्थापित करेगा। इसके बाद एआईएसएटी, एनएलएस7.1, एनएलएस7.2 और वीईएलओएक्स-1 को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। भारत ने 1999 से लेकर अब तक पीएसएलवी के जरिए 35 विदेशी उपग्रह अंतरिक्ष के केंद्र में स्थापित किए हैं। इस नए अभियान के जरिए इसकी संख्या 40 हो जाएगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti