नरेन्द्र मोदी सफल प्रधानमंत्री साबित होगें- ऊषा नायडू

मथुरा। केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू की पत्नी श्रीमती ऊषा नायडू ने बेटी सुषमा नायडू एवं परिजनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाकर भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन किये। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रीमती नायडू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बारे में बहुत दिनों से बहुत कुछ सुना है लेकिन आज यहां आकर तथा भगवान के दर्शन कर मन को अपार शान्ति मिली है। पहली बार प्रभू के जन्मस्थान आने का मौका मिला इसे भी मैं ठाकुर जी की ही कृपा मानती हूं। आगे जब भी मौका मिलेगा वे जरुर भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन करने आती रहुगीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छे व सफल प्रधानमंत्री साबित होंगें तथा मोदी सरकार में देश बहुत आगे बढेगा तथा तमाम ऊंचाईयों को छूयेगा। थोडा धैर्य रखिये सभी के अच्छे दिन जरुर आयेगें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से उन्होने अपने पति की दीर्घायु की भी कामना की है ताकि वे इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहें। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी, रवि खण्डेलवाल, संजय गोविल, चैधरी विवेक प्रिय आर्य, डाॅ0 मुकेश शर्मा, विष्णू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login