नर्स से किया डाक्टर समेत चार लोगों ने दुराचार

नर्स से किया डाक्टर समेत चार लोगों ने दुराचार थाना फरह में नर्स ने किया मुकद्मा दर्ज 

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के सामुदायिक केन्द्र की नर्स के साथ डाक्टर समेत चार लोगों ने बीतीरात एकांत जगह बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने आज गुरूवार को थाना फरह जाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं एसओ फरह ने इस मामले में आरोपियों के नाम बताना भी उचित नहीं समझा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरह क्षेत्र के सामुदायिक केन्द्र में कार्यरत नर्स बुधवार को अपना कार्य समाप्त करके घर जाने को थी, तभी सामुदायिक केन्द्र में कार्यरत डाक्टर ने नर्स को एकांत जगह बुला लिया, वहां पहुंची नर्स से डाक्टर एवं उसके साथ आए तीन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। पीड़िता ने काफी प्रयास किया लेकिन उनके चुंगल से नहीं निकल पाई। गुरूवार की सुबह बदहवास हालत में पीड़िता नर्स थाना फरह पहुंची वहां अपनी आपबीती बताई। थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डाक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। जब इस संबंध में एसओ फरह से बात की गई तो उनका जबाव था कि मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। लेकिन उन्होंने आरोपी डाक्टर एवं अन्य लोगों के नाम नहीं बताए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राज्यपाल वृंदावन में, रामकृष्ण मिशन के नर्स हॉस्टल का उदघाटन




Mediabharti