नव दृष्टि युवा आवाज पत्रिका का सन्त शरणानन्द जी ने किया लोकार्पण

पत्रिका का लोकार्पण करते काष्र्णि सन्त शरणानन्द जी

मथुरा। राष्ट्रीय जागरुक युवा संगठन भारत के तत्वाधान में भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली उदासीन काष्णर््िा आश्रम रमणरेती महावन ने नवदृष्टि युवा आवाज का लोकार्पण बृजभूमि के महान् सन्त स्वामी काष्णर््िा गुरु शरणानन्द जी महाराज के कर कमलों से किया गया। नवदृष्टि युवा आवाज के प्रधान सम्पादक पं. मृदुल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की गणना के अनुसार यह बड़ी ही प्रसन्नता की बात है कि सम्पूर्ण विश्व में भारत में युवा शक्ति सर्वाधिक है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने युवाओं को सक्रिय करने हेतु नवदृष्टि युवा आवाज नाम की मासिक पत्रिका का प्रकाशन करने का बीढ़ा उठाया है जिसका सपना आज स्वामी जी के करकमलों से लोकार्पित होकर पूर्ण हुआ। स्वामी जी ने शुभकामना देते हुए कहा कि सुसंगठित, कत्र्तव्यनिष्ठ, चरित्रवान एवं मर्यादित युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की उन्नति में प्रमुख होती है। नवदृष्टि युवा आवाज नामक मासिक पत्रिका के माध्यम से यह गुरुवर कार्य प्रभु कृपा से सम्पन्न हो ऐसी श्री रमण बिहारी जी के चरणों में प्रार्थना है। इस अवसर पर उ0प्र0 संगीत नाट्य अकादमी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया, ब्राजगरिमा के सम्पादक विनोद कुमार चूड़ामणि, साहित्यिक संस्था कलांजली के महासचिव डा0 कृष्णावतार विवेक निधि राष्ट्रीय जागरुक युवा संगठन की राष्ट्रीय महा सचिव एवं पत्रिका की प्रबन्ध सम्पादक भावना शर्मा, नोएडा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव हिमांशू नगाइच, जिलाध्यक्ष बरेली सौरभ शर्मा नवदृष्टि युवा आवाज के उप सम्पादक आशुतोष सिंह एवं शैलीमिश्र राष्ट्रीय सचिव उपासना जी, सहयोग समिति के कोषाध्यक्ष डाक्टर मनीष पाराशर की उपस्थिति सराहनीय रही। अन्त में पत्रिका के प्रधान सम्पादक पं0 मृदुल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti