मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अमरनाथ स्कूल के पास एक नवजाज शिशु पड़ा मिलनें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शिशु को एक स्थानीय महिला के हवालें कर दिया हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के अमरनाथ स्कूल के पास स्थानीय लोगों ने एक नवजात शिशु को विलखतें देखा तो क्षेत्र के आस के लोग वहाॅ एकत्रित हो गये। क्षेत्रीय लोगों ने नवाजात शिशु सड़क पर पड़ा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।





