नवरात्रि के अंतिम दिन देवी मंदिरों में रही भीड़

घर-घर पूजे गये कन्या-लांगुरा

मथुरा। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन आज देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दुर्गा नवमी को लेकर आज सुबह से ही ब्रज के देवी मंदिरों के साथ साथ घर-घर देवी पूजा के साथ कन्या, लांगुराओं को प्रसाद वितरित किया गया। देरशाम देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ विशेष दर्शनांे के आयोजनों में भी किया गया है। आज नवरात्रि की नवमी के साथ दशमी भी है।  वहीं आज रात्रि में जगह-जगह देवी जागरण की भी धूम रहेगी। शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों में लोग मां भगवती के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। आज शहर के महाविद्या, कंकाली, चामुण्डा, कैला देवी, रंगेश्वर काली देवी, बंगला मुखी, कैलादेवी मंदिर, चर्चिका देवी आदि शहर के विभिन्न मंदिरों पर पूजा-अर्चना 

करने वाले भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना के बाद घरों में भी मां भगवती की स्त्री-पुरुष बच्चों ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की और कन्या लागुराओं को भोजन कराया। सुबह से ही कन्या लागुंराओं के लिए लोगों को उनकी तलाश में देखा गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti