नववर्ष पर गोवर्धन व वृन्दावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गोवर्धन व वृन्दावन में जाम में घंटों फंसें रहे वाहन, भीड़ के चलते पुलिस की यातायात व्यवस्था रही ध्वस्त

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में 2014 की विदाई व 2015 के आगमन पर आज जनपद के गोवर्धन व वृन्दावन में आज हजारों श्रद्वालुओं का सैलाव उमड़ पड़ा। जिसकी वजह से गोवर्धन व वृन्दावन में जहाॅ श्रद्वालुओं को जाम के झाम से जूझना पड़ा वहीं लाखों श्रद्वालुओं ने अपने अराध्य की चरणों में शीश नवाकर नववर्ष की शुरूआत की। भगवान श्रीकृष्ण की पावन स्थली गोवर्धन धाम में 2014 की विदाई के दिन ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, के लाखों श्रद्वालुओं का सैलाव गोवर्धन में पहुंचनें शुरू हो गया जैसे जैसे शाम होती गई वैसे वैसी गोवर्धन में भीड़ का दवाव वढ़ता गया और देरसांय तक भीड़ का दवाव इतना वढ़ गया कि गोवर्धन में पैर रखनें लायक भी जगह नहीं थी। देर रात तक लाखों लोगों गोवर्धन महाराज के दर्शन करते देा गये वहीं हजारों लोगों ने इस कड़ाके की ठंड में भी गिर्राज पर्वत की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। रात भर लोग भजन कीर्तन करते हुए परिक्रमा लगाते रहें। वहीं तीर्थ यात्रियों की भीड़ व नववर्ष की शुरूआत के सासथ ही लोगों ने जगह जगह चाय व पकौड़ी के स्टाल लगाकर निःशुल्क श्रद्वालुओं क लिए वितरण की जा रही थी वहीं कई जगह वाजरें की खिचड़ी के भंडारें भी लगें देखे गये जिसें श्रद्वालु प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर ठंड में वाजरें की खिड़की का आनन्द उठा रहें थ।े वहीं वृन्दावन के बाके बिहारी मन्दिर सहित अन्य मन्दिरों में भी श्रद्धालुओं का सैलाव देखा गया। हालांकि की रात्रि को ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। लेकिन प्रातः काल जैसे ही बिहारी के दर्शन खुूलें तो श्रद्वालुओं का सैलाव प्रभू दर्शन को उमड़ पड़ा। भीड़ अत्यधिक होने से जहाॅ श्रद्वालुओं को दर्शन करने के लिए लम्बी लम्बी लाइनों में कतारबद्ध खड़ा होना पड़ा वहीं वृन्दावन शहर जाम के झाम से जूझता रहा। जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस की यातायात व्यवस्था भी पुरी तरह फेंल नजर आई। आने वाले श्रद्वालुओं पुलिस प्रशासन को कोसतें नजर आ रहें थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti