नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने चार्ज संभालने के साथ ही गिनाई प्राथमिकताऐं

-नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव

गोवर्धन। जनपद के विश्व विख्यात धार्मिक थाना क्षेत्र गोवर्धन में विगत रोज नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव ने पदभार ग्रहण करने साथ ही अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया और क्षेत्र के नागरिकों सेे बेहतर सुरक्षा की भावना का वायदा किया। वहीं उन्होंने अपराधियों को चेतावनी भी जारी की है।

विदित हो कि विगत रात्रि ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने यहां तैनात थाना प्रभारी राजा सिंह का स्थानान्तरण अपराध शाखा में किया है और थाना गोविन्द नगर मे तैनात थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव को उनके स्थान पर थाना गोवर्धन में तैनात किया है। नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव ने विगत रोज दोपहर को ही थाना प्रभारी राजा सिंह से पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपनी प्राथमिकताऐं गिनाईं। श्री यादव ने बताया कि वे थाना क्षेत्र में सुरक्षा की भावना का विकास कर नागरिकों को बेहतरी का अहसास करायेंगे। कहीं भी किसी को भी किसी स्तर पर परेशान नहीं होने दिया जायेगा और फरियादी की हर शिकायत पर गम्भीरता से विचार कर उसे न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं उन्होनंे अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की प्रतिबद्धता को भी बताते हुए कहा कि अब क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करें। उनके लिये पुलिस अब पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेगी। वहीं उन्होने गिरिराज धाम की पवित्र भूमि में अपनी तैनाती पर खुद को सौभाग्यशाली भी बताया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti