मथुरा। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। पद भार ग्रहण करने के साथ ही श्री सिंह ने विभाग का गहन निरीक्षण कर सबसे पहले समूचे कार्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने के लिये सफाई कराने के निर्देश दिये है। साथ ही श्री सिंह ने इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कहीं भी किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





