मथुरा। मथुरा रोड पर स्थित नवीन उपमण्डी स्थल पर अव्यवस्थाओं का आलम होने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिकायत के बाद भी अभी तक समाधान नहीं होने से आक्रोष व्याप्त है। नवीन मण्डी स्थल पर लगी पानी की टंकी शो पीस बनी हुयी है वहीं बिजली व्यवस्था भी ठप्प पड़ी हुयी है और दुकानदारों के सामने आनाज की बोरियां रख दी जाती है जिस से उनकी दुकान ढक जाती है और सामान नहीं बिकता है। दुकानदारों को कहना है कि नवीन मण्डी स्थल खुलने के बाद भी राया में फल और सब्जियों की खरीद फरोक्त हो रही है जिस पर कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है जब दुकानदार लिखित व मौखिक रूप से सचिव प्रवीन यादव से भी कर चुके है। आए दिन नुकसान होने से दुकानदार को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चन्द्रवीर सिंह चैधरी उदय सिंह, सोनवीर ंिसह, बनवारीलाल, फईम कुरैशी, शिव कुमार, महावीर प्रसाद, भगवान सिंह, आदि प्रमुख ने जिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की अपील की है।





