नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले पुलिस ने दबोचे

 नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाले गिरोह के सदस्य एवं एसएसपी पत्रकारों को जानकारी देते हुए 

गिरफ्तार अभियुक्तों में पति-पत्नी भी

मथुरा। पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आज इस सब की पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी ने बताया कि गत 10 अगस्त को फिरोजाबाद निवासी प्रवीन कुमार अपनी बुलेरो गाड़ी से चार सवारियों को लेकर मथुरा- वृन्दावन दर्शनों को आया था। दर्शन उपरांत गाड़ी बुक कराकर लाये तीन पुरूष व एक महिला ने वृन्दावन में बिहारीजी मंदिर के पास चालक प्रवीन कुमार को नशीला पेड़ा खिलाकर बेहोश कर दिया और गाड़ी लेकर भाग गये। राया थाने पर मामला दर्ज हुआ और अभियुक्तों की तलाश शुरू की गयी। इसी क्रम में राया पुलिस ने गश्त के दौरान एक बुलेरो को कोयल फाटक राया से बरामद करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों ने बताया कि नशीला पदार्थ प्रसाद में खिलाकर वह ऐसे ही घटना करते हैं। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों में संजय पुत्र हीरालाल निवासी चुरकुला भरथरी गभाना अलीगढ, राजू पुत्र होतीलाल निवासी परोरा बरला अलीगढ, प्रीति पत्नी संजय को गिरफ्तार किया गया है जबकि सत्यप्रकाश पुत्र दलवीर फरार है। इनसे एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, 900 ग्राम नशीला पाउडर और चालक का मोबाइल बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष राया अरविन्द कुमार और अमर पाल सिंह सहित राया पुलिस ने इसमें सहयोग किया। इनमें संजय शातिर किस्म का अपराधी है। वह अपराध करने में अपनी पत्नी प्रीति को भी साथ रखता है ताकि पुलिस और जनता उस पर शक न करे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti