नशीला पदार्थ सहित 4 पकड़े

मथुरा। थाना हाईवे व मगोर्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में 2 युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त गोविंद नगर पुलिस ने 2 मादक पदार्थ तस्करों को बंदी बनाया है। थाना हाईवे में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीन मिश्रा ने गत रात्रि त्रिवेणी फैक्ट्री के निकट से गश्त के दौरान बनवारी उर्फ भिक्का पुत्र जग्गो ठाकुर निवासी असगरपुर थाना हाईवे को दबोचा। जामा तलाशी लेने पर पकडे गए युवक के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना मगोर्रा प्रभारी प्रेमचन्द्र यादव ने गत रा िमौहल्ला रामपट्टी से गश्त के दौरान मुकेश पुत्र जबर सिंह निवासी मौहल्ला रामपट्टी मगोर्रा को संदिग्धावस्था में घूमते हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर इसके पास से 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। वहीं थाना गोविंद नगर में तैनात उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर अमरनाथ मोड पर छापा मारा। छापेमारी में उन्होंने दो युवकों को यहां से पकडा, जिनके पास से तलाशी में 825 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अयूब पुत्र चुनुआ, चबन्नी उर्फ आबिद पुत्र चुन्ना निवासी मेवाती मौहल्ला थाना गोविंद नगर बताए हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti