नसबन्दी शिविर 18 को

मथुरा। राष्ट्रीय परिवार नियोजन योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत सौ शैया चिकित्सालय वृन्दावन में महिला एवं पुरूष नसबन्दी हेतु सेवा दिवस का आयोजन किया जा रहा हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बीएस यादव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 18 जून को आयोजित किया जायेगा। जिसमें शासन की ओर से महिला नसबन्दी लाभार्थी को प्रोत्साहन के रूप में 600 रूपयें, तथा पुरूष नसबन्दी के लाभर्थी को 1100 रूपयें की राशि प्रदान की जायेगी। शिविर में लाभार्थियों के पंजीकरण प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक होगे उन्होंने बताया कि नसबन्दी किसी भी मौसम में कराई जा सकती हैं। डा0 पीके गुप्ता ने बताया कि पुरूष नसबन्दी उन दम्पत्तियों के लिए है जिन्हें भविष्य में और बच्चों की आवश्यकता नहीं हैं। उक्त नसबन्दी बिना चीरा टांका 10 से 20 मिनट में हो जाती हैं। नसबन्दी के बाद पुरूष उसी दिन अपने घर जा सकता हैं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login