कलैक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक लेते आईजी अमिताभ ठाकुर, स्वयंसेवक एवं अन्य
मथुरा। पुलिस महानिरीक्षक एवं संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा अभिताभ ठाकुर ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजन वार्डेन, डिप्टी डिवीजन वार्डेन तथा समस्त स्टाफ आफीसर, आई0सी0ओ0, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डनों के साथ बैठक कर उनके सुझाव एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने निदेशालय स्तर पर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को निस्तारण कराने का भी आश्वासन दिया तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये इस संगठन में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। इस संगठन के कार्यों एवं उदद्ेश्यों की विस्तार से जानकारी भी दी।
उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन का किसी भी जगह दुर्घटना होने पर वहॅा आपात कालीन समय में बचाव एवं राहत पहुॅचाने की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। इसलिये इस संगठन को पुलिस विभाग के साथ जनपद में अनेक धार्मिक आयोजनों, एवं त्यौहारों जैसे मुडि़या पूर्णिमा मेला, कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, यमद्वितीय स्नान आदि में उनकी भागीदारी पुलिस प्रशासन के साथ महत्पर्ण होती है। उन्होंने इस संगठन में कार्य कर रहे कर्मियों को मानदेय की राशि बढ़वाने का भी आश्वासन दिया है तथा प्रशिक्षण दिलाने की बात भी कहीं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी इस विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये विभाग में उपकरणों एवं विभाग की पहचान के लिये कर्मियों को डेªस उपलब्ध कराने को कहा। नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश प्रजापति ने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय करने के लिये निदेशालय से विशेष सहयोग लेने लिये पत्राचार भी किया जायेगा जिससे कि संगठन में गुणात्मक सुधार आ सके। इस मौक पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश प्रजापति तथा पुलिस विभाग के अधिकारी, मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS