नानकपुर में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प

नौहझील। कस्बा नौहझील के गांव नानकपुर में बुखार के बढ़ते मरीजों की संख्या देख स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में र्केप लगाया। बुखार से गांव में रमेश उम्र 28 वर्ष पुत्र श्यामलाल शर्मा की मौत भी हो चुकी है तथा अभी भी गांव में सैकडों लोग बीमार हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर मथुरा से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में र्केप लगाकर 84 मरीजों की जांच की और जरूरी दवांए वितरित की। टीम में डाघ् मेघश्याम, सूरत सैनी, राधेलाल, अनिल चैधरी, वेदबहादुर, मोहनसिंह, मंजीत आदि शामिल रहे। डाघ् मेघश्याम ने बताया कि र्केप में 84 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जिनमें 32 महिलाऐं हैं। कुल 59 लोगों की स्लाइड बनायी गयी हैं। उन्होेने बताया कि मौसम के बदलाव होने से गांव में वायरल बुखार फैल गया था लेकिन अब हालात सामान्य हो गये हैं। ग्रामीण बलवीर सिंह व लखन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम र्केप के नाम पर खानापूर्ति करके लौट गयी है। जो मरीज बीमार हैं टीम उनके घर तक भी नहीं गसी है। टीम के साथ आये विभाग के कर्मचारी केवल गांव में एक कोन में थोडी देर बैठकर वापिस चले गये हैं। ग्रामीण सुभाष का मानना है कि गांव में अधिकतर महिलाओं के बीमार होने से काफी परेशनी आ रही हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti