मथुरा। थाना नोहझील क्षेत्र के ग्राम सलाका से अज्ञात युवक अन्नो पुत्र बन्दी सिंह निवासी सलाका नौहझील की 12 वर्षीय पुत्री को प्रेम जाल में फंसा कर बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गये। जानकारी होने पर परिजनों ने अज्ञात युवक के विरूद्व पुलिस में भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस नाबालिक की तलाश में जुटी हुई हैं।





