मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत इन्द्रपुरी कालोनी में एक नाबालिग लड़की जब पड़ोस की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी तभी रास्ते में नामजद सहित सात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना 11 मार्च 2016 की है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर कल यह मामला थाना हाईवे में भेजा गया है। लड़की की मां इन्द्रा पत्नी घासीराम निवासी इन्द्रपुरी कालोनी ने इसी क्षेत्र के सुंदरलाल पुत्र पदमसिंह आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





