जिप सदस्य के वार्ड संघ् 35 से नामांकन करते बसपा प्रत्याशी पंघ् अरविन्द शर्मा
मथुरा। जिला पंचायत के चतुर्थ एवं अंतिम चरण के नामांकन के अंतिम दिन आज दोपहर तीन बजे तक दो दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। आज वार्ड संख्या 35 से बसपा समर्थित पंघ् अरविन्द शर्मा ने अपने भारी भरकम समर्थकों और क्षेत्रीय मतदाताओं के साथ नामांकन किया। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। अरविन्द वार्ड 35 से किसानों की समस्या और क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
क्षेत्र में सबसे सज्जन और मृदुभाषी अरविन्द शर्मा का हर जाति-वर्ग में प्रभाव है। उनकी सज्जनता और कुशल व्यवहार के चलते हर क्षेत्र में अरविन्द शर्मा को मतदाता वोट दे रहा है। पूरा-पूरा आर्शीवाद वृद्घों का मिल रहा है। अरविन्द शर्मा समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से जुटे हुये हैं और किसान-गरीब, मजदूर से लेकर हर तबके की सहायता उनका काम है। पूरे क्षेत्र में उनका इसी के चलते सम्मान है। मतदाता उन्हें वोट देने का भरोसा दिला रहे हैं। शर्मा की स्थिति इसके चलते मजबूत हो रही है। नामांकन में भी उमड़े जनसैलाब से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं आज वार्ड 36 से रालोद समर्थित चंचल चैधरी पत्नी मुकेश प्रधान ने भारी दलबल के साथ नामांकन किया। उनके साथ काफी संख्या में मतदाताओं की भीड़ थी। क्षेत्र में उन्हें भरपूर आर्शीवाद मतदाताओं का मिल रहा है। आज भी नामांकन में क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे। वहीं बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष विजयपाल सिंह के भाई जयपाल सिंह ने आज रालोद प्रत्याशी के रूप में वार्ड 32 सेअपना नामांकन किया। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक व मतदाता मौजूद थे। आज जिला पंचायत के वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी वेदप्रकाश, निर्दलीय भगवती, बीजेपी समर्थित रतन सिंह, निर्दलीय एनपी सिंह, तोताराम धनगर, र्वाउ 32 से निर्दलीय रनवीर सिंह धनगर, रालोद समर्थित सिकन्दर सिंह, आरएलडी समर्थित जयपाल सिंह, वार्ड 34 से सपा समर्थित प्रत्याशी परवीन, बीजेपी समर्थित मुद्रा देवी, बीजेपी समर्थित हरिकेश, निर्दलीय पुष्पा देवी, बीएसपी समर्थित सीमा देवी, निर्दलीय गौरा देवी, वार्ड 35 से बहुजन समाज पार्टी समर्थित पंघ् अरविन्द शर्मा, वार्ड 36 से राष्टकृीय लोकदल समर्थित प्रत्याशी चंचल चैारी पत्नी मुकेश प्रधान, निर्दलीय प्रत्याशी सिप्पी, निर्दलीय उर्मिला, निर्दलीय पूजा, वार्ड 37 से राष्टकृीय शोषित समाज पार्टी समर्थित रेनू धनगर, निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सिंह, वार्ड 38 से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।





