नामावली पुनरीक्षण रोल प्रेक्षक-आयुक्त की दलों के साथ बैठक 6 को

मथुरा। मंडलायुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के रोल प्रेक्षक चंद्रकांत की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से यहां कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष सचिवों की बैठक आयोजित होगी।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष सचिवों से बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को रोल प्रेक्षक आयुक्त के प्रथम भ्रमण कार्यक्रम की प्रति सहित निर्देशित किया है कि वे 6 अक्टूबर से अपरांह 2 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में पुनरीक्षण संबंधी अभिलेखों की अद्यतन स्थति के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti