
जंगला तोड़ कर फरार महिला, तीन वर्ष से निरूद्व थी महिला
तीन वर्षीय बच्ची का मोह भी नहीं रोक सका पूजा को
पुत्री का रो रो कर बुरा हाल
मथुरा। शहर कोतवाली अन्तर्गत स्वामी घाट क्षेत्र कुशक गली स्थित नारी निकेतन में निरूद्व युवती भवन स्थित सभी कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गई। उसनें भागनें के लिए अपनी तीन वर्षीय पुत्री का भी मोह नहीं किया उसें वह वहीं छोड कर भाग गई। प्रातः काल इसकी जानकारी नारी निकेतन के कर्मचारियों को हुई तो कर्मचारियों में हडकम्प मच गया। सुरक्षा के लिए मौजूद होमगार्डों ने इसकी सूचना नारी निकेतन की सह अधीक्षिका को दी और निर्देश मिलनें पर फरारी महिला के विरूद्व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हैं। समाचार लिखें जाने तक महिला पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। सूचना पारकर प्रशासन के आला अधिकारियों ने नारी निकेतन पहुंच कर घटना स्थल का का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।
मिली जानकारी के अनुसार पूजा 20 वर्ष कई वर्षो से नारी निकेतन में निरूद्व हैं। उसनें अपनी पुत्री को भी तीन वर्ष पूर्व नारी निकेतन में ही जन्म दिया हैं। बताया जाता है कि काफी समय से पूजा से कोई परिवारीजन भी मिलनें नहीं आया हैं। जिससें वह वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी और किसी तरह वाहर निकलना चाहती थी। सूत्र बताते है कि पूजा ने चार दिन पूर्व नारी निकेतन की अपनी महिला मित्रों से कहा था कि वह बीमारी का बहाना बनाकर किसी दिन चकमा देकर भाग जायेगी और ऐसा हुआ भी पूजा ने गत दिन अपने को बीमार की का नाटक किया। जिस पर पूजा को जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन उसें दिन में ही वापस लोटा कर पुनः नारी निकेतन में दाखिल कर दिया गया। जबकि पूजा की योजना चिकित्सालय में भर्ती होने पर वहाॅ से भाग जाने की थी। इसके वावजूद भी पूजा ने हिम्मत नहीं हारी और जब आज प्रातः दिन निकलनें पर नारी निकेतन में नियद्व सभी महिलाओं को अन्दर ही कमरें से वाहर निकाला गया तोक पूजा गायव मिली। पूजा के गायव होने की जानकारी मिलतें ही सुरक्षा गार्डो में हडकम्प मच गया सभी कर्मचारी भौचक्के रह गये तथा इसकी सूचना सहायक अधीक्षक को दी और दूसरी ओर उसें आसपास के विभिन्न बाजारों में तलाश की गई लेकिन पूजा हाथ नहीं आयी। इसके उपरान्त सहायक अधीक्षक के निर्देश पर पूजा के वियद्व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच के साथ साथ उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं सूचना पर पहुंचें जनपद के आला अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर पूजा को जल्द से से गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। नारी निकेतन के सूत्रों का कहना है कि नारी निकतनें की दीवारे लगभग तीस फीट उंची है और कोई भी सहज ही इन दीवारों के वाहर नहीं जा सकता। जैसा कि जानकारी में आया है कि नारी निकेतन के पीछें के हिस्सें में मात्र एक रोशनदान अवश्य टूटा हुआ है जोकि धरातल से लगभग 25 फीट उचाई पर हैं। उससे निकलनें पर भी पूजा बिना किसी सहयोग से वहा से फरार नहीं हो सकती। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भले ही पूजा से मिलनें कोई सरकारी रिकार्ड में नहीं आया हो पर मोवाइल के माध्यम से किसी से सम्पर्क होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि नारी निकतनें में विना किसी आदेश के सुविधा शुल्क के चलतें निकेतन में निरूद्व महिलाओं से मिलाई का सिलसिला पुराना है और ऐसे मिलनें वालों का नारी निकेतन में कोई रिकार्ड नहीं होता।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS