नाली-खरंजा को लेकर दशकों से कर रहे संघर्ष

हाईवे किनारे बसी कॉलोनियों के लोग जूझ रहे हैं मूलभूत सुविधाओं से 

मथुरा 06 जुलाई। नेशनल हाईवे-2 मंडी समिति के समीप बसी महेंद्र नगर कॉलोनी के वाशिंदों को वर्तमान में नारकीय हालातों से गुजरने को विवश होना पड रहा है। गलियों में भरा बरसाती पानी तालाब का रूप ले चुका है। यह हालात गलियों के कच्ची रहने व नालियों के अभाव के कारण हैं। 

एनएच-2 स्थित महेंद्र नगर कॉलोनी में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कॉलोनी के अंदर लोगों को राह चलने के दौरान दल-दल से होकर गुजरने का अहसास हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कच्ची सडक होने के चलते बरसात के मौसम में सडकें पानी से भर जाती है, जिससे सडकें तालाबों का रूप ले लेती हैं। यह हालात अभी नहीं, लगभग दशक भर पुराने हैं। इसी क्षेत्र में बसी अन्य कॉलोनियों जिनमें इंद्रपुरी, आशापुरम, अमर कॉलोनी सहित आधा दर्जन कॉलोनियों की भी कमोबेश यही स्थिति है। ऐसा नहीं है कि यहां के नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं से स्थानीय प्राासन को अवगत नहीं कराया है, दर्जनों मर्तबा लोगों ने नारकीय हालातों की शिकायत की जा चुकी है। अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पडने वाली इन कॉलोनियों के वाशिंदों को हर चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया जाता है लेकिन वास्तव में इन कॉलोनियों के वाशिंदों की दशा कब सुधरेगी, यह भविष्य के गर्त में है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti