मथुरा। अखिल भारतीय ब्रज समाज कल्याण संस्था द्वारा निःशक्त व्यक्ति अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यकम जनपद के ग्राम मुडैसी में किया गया। कार्यक्रम में जन समुदाय के लोगों को अधिनियम 1995 में किये गये निःशक्त व्यक्ति अधिनियम को लेकर जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। जिससें सामाजिक विभेदीकरण व पक्षपात के प्रति लोगों में जागरूकता आ सकें तथा निराश्रित व विकलांग बच्चों को समान अधिकार मिल सकें। कार्यक्रम में शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत मूक बाधित, दृष्टिहीन, एवं मानसिक रूप से मन्द, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय, रोजगार प्रशिक्षण, की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रभारी निदेशक विकास वर्मा ने बताया कि सस्था के द्वारा लगभग 100 विकलांग महिलाओं तथा वालिकाओं को व्यवसाय प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार में विस्तापित किया जा चुका हैं। कार्यक्रम में कुं0 रामायाण सिंह, निशा सिंह, हेमन्त मिश्रा, आकाश शर्मा, मोहन लाल, दिनेश कुमार, श्रीमती नीरज, राजरानी, आदि का सक्रिय सहयोग रहा।





