
स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थी को जीवन की नयी दिशा प्रदान करते है यह विचार सिंड आर सेटी, एवं नाबार्ड के 10 दिवसीय निशुल्क डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्द्याटन अवसर पर मुख्य अतिथी राज्य परियोजना समन्वयक चन्द्रप्रकाश गुप्ता मथुरा जनपद के आर्दश ग्राम रावल मे व्यक्त किये।
उन्होने युवाओ को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की उपयोगिता के बारे मे बताते हुए कहा कि अगर युवाओं सही समय पर कैरियर सम्बधी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिल जाये तो जीवन जीने की सही राह मिल जाती है।
आगामी समय मे संस्था मे मधुमक्खी पालन, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, सिलाई एवं डेस डिजायनिंग, ठाकुर जी की पोशक आदि कार्यक्रम फरवरी मध्य मे चलाऐ जाएगे। मथुरा जनपद के युवक-युवतियाॅ अपना पजीेकरण 05662-241020 पर करवा सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निशुल्क भोजन की व्यवस्था है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS