मथुरा। श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति द्वारा स्व0 भीमसेन सैनी की 10वीं पुण्य तिथि बाढ़पुरा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर मानव कल्याणार्थ सेवा प्रकल्पों को अग्रणी दिशा देते हुए निःशुल्क मुख व दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा0 राहुल गर्ग डा0 आतिथ्य पाठक ने मरीजों को परीक्षण के बाद उपचार करते हुए निःशल्क दवाऐं प्रदान की। शिविर का शुभारंभ डा0 विजेन्द्र तिवारी व डा0 वर्षा तिवारी ने फीता काटकर किया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने स्व0 भीमसैन सैनी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता अनुज गर्ग ने कहा कि स्व0 भीमसेन सैनी अपनी सामाजिक सेवाओं एवं जन कल्याण हेतु किये गये कार्यो के लिए सदैव वन्दनीय रहेगे। वेटनरी कालेज के पूर्व प्रबन्धक डा0 केएन सिंह ने कहा कि स्व0 सैनी के विचार युवाओं के लिए सदैव ही उनके मार्ग दर्शक रहेगे। कार्यक्रम में अमित तिवारी कुं0 राधा, पंडित ललित शास्त्री आदि का विशेष सहयोग रहा। डा0 एमपी सिंह, केके दलेरा, सौरभ तिवारी, मदन मोहन मानव, विशन कान्त मिलन्द, सुन्दर लाल सैनी, विशन स्वरूप सैनी, प्रेम सिंह सैनी, रमेश चन्द्र सारस्वत, अमित सैनी, राजेश शर्मा, भूपेन्द्र सैनी, मनोरमा सैनी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।





