
गोवर्धन स्थित सीताराम धर्मशाला में नेत्र चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक
गोवर्धन। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित सीताराम धर्मशाला में श्रीनाथ धर्मार्थ सोसायटी फरीदाबाद एवं कल्यांण करोति मथुरा द्वारा चलाये जा रहे नेत्र चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन बुधवार को 350 मरीजों ने परीक्षण कराया। जांच के उपरांत 120 मरीज ऑपरेशन के लिए भर्ती हुए। कल्यांण करोति के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्रामीण मरीजों को दूर से आने की परेशानी को देखते हुए गुरूवार को प्रातः 9 बजे ग्राम महरौली में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए गाड़ी से श्रीजी बाबा अस्पताल मथुरा भिजवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सीताराम धर्मशाला में अनवरत रूप से चिकित्सकों की टीम नेत्र जांच करने में जुटी है। दो दिन में करीब 900 मरीज निशुल्क चिकित्सा का लाभ ले चुके हैं, जिनमें से 382 मरीज ऑपरेशन का लाभ ले चुके हैं। इस मौके पर अध्यक्ष जगदीश लाल भाटिया, महासचिव सुनील कुमार शर्मा, डॉ0 प्रियंका शर्मा, डॉ0 योगेश अग्रवाल, गुलशन भाटिया, संयोजक पूरन कौशिक, एमपी सिंह, तेजपाल यादव, सियाराम शर्मा, गिरधारी सेठी, ब्रह्म दत्त शर्मा, दीपक शर्मा आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS