मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा जन कल्याणार्थ चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन छटीकरा के गढ़-गोविन्द मंदिर पर सोमवार कल प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र रोगियों के नेत्रों का परीक्षण नेत्र चिकित्सक द्वारा किया जाएगा। नेत्ररोगी शिविर में आकर अपना निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराकर लाभ उठाने की अपील केजेएस संस्थान ने की है।





