
समापन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए
मथुरा। मुस्कराता हुआ चेहरा उद्यमी का गुण है अपने स्वरोजगार का प्रांरभ छोटी ईकाई के रूप मे कर अपनी मेहनत से उसे बडा बनाता है। यह उद्गार सिंड आर सेटी चैमुहाॅ के 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान के पूर्व निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने कहा। उन्होने युवतियो को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी स्वयं की पहचान बनाने के लिये कार्य करना चाहिये। सौदर्य सेवा के व्यवसाय मे अपार संभावनाएॅ है। यह ग्राम व शहर दोनो ही स्तर पर छोटी सी लागत से प्रांरभ किया जा सकता है। इस अवसर पर सफल प्रशिक्षार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द कुमार ने युवाओ के लिये भविष्य मे प्रांरभ होने वाले प्रशिक्षणो की जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जनपद के बेरोजगार युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो कम से कम हाईस्कूल पास हो। 15 दिवसीय फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, 10 दिवसीय डेयरी वर्मी कम्पोस्ट, स्कूटर मोटर साईकिल मरम्मत प्रशिक्षण के लिये आवेदन कर सकते है। संस्थान द्वारा निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था के साथ प्रांरभ उपरोक्त कार्यक्रमो मे बीपीएल अभ्यर्थियो को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षिका मंजू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS