
मोबाइल प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते अतिथिगण
मथुरा। युवा तकनीकी कौशल प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने राष्ट्र के विकास मे सहयोगी बने सिंड आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा एक भी दिन खाली न बैठे। संस्थान से प्राप्त ज्ञान का प्रयोग अपने स्वरोजगार प्रांरभ करने के लिये करे। यह विचार सिंडिकेट बैंक आगरा आचलिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक एच एल चंुबर ने सिंड आर सेटी के 30 दिवसीय निशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षार्थी युवाओ को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने युवाओ केा मोबाईल रिपेयरिंग के स्वरोजगार की संभावनाओं को बताते हुए कहा कि आज के वर्तमान युग मे मोबाईल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आवश्यक उपकरण है। इसके सही करने का कार्य ग्राम व शहर स्तर पर छोटी सी ूपजी लगाकर अच्छी आय प्रदान कर सकता है। युवा अपने ज्ञान व तकनीकी कौशल का लाभ उठा कर अपना स्वरोजगार प्रांरभ करे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि संस्थान मे युवाओ को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यवहारिक, प्रबंन्धकीय ज्ञान प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जाता है। यहाॅ से पूर्व मे मोबाईल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना स्वरोजगार प्रांरभ कर प्रतिदिन 500 से 2000 रूपये तक आय अर्जित कर रहे है। उन्होने संस्थान मे आगामी समय मे प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताये कि 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक, 30 दिवसीय निशुल्क व्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाऐ शीघ्र प्रांरभ किये जा रहे है इच्छुक जनपदवासी युवा अपना पंजीरकण संस्थान पर करवा सकते है। बीपीएल युवाओ को प्राथमिकता प्रदान की जाऐगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS