
मथुरा। फोटोग्राफी एक ऐसी विधा है जो बीते पलों की यादों को सॅजो कर रखने के अलावा मनोरंजन स्ंावाद व संचार का लोकोपयोगी माध्यम है। जनता में फोटोग्राफी के बढती रूचि एवं मार्केट की आवश्यकता के अनुरूप विश्वप्रसिद्व निकान इन्डिया लि0 ने मथुरा में अपने उत्पादों के बेहतर प्रर्दशन एवं बिक्री हेतु स्थानीय वितरक महरोत्रा स्टुडियो के यहाॅ कूलपिक्स जोन की स्थापना की है जिसका उदघाटन कम्पनी के जापानी मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोषी ताकाशीना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री हिरोशी ताकाशीना ने बताया कि निकान डिजिटल कैमरा बनाने वाली विश्व की नम्बर एक कम्पनी है जो प्रोफेशनल व शौकिया फोटोग्राफरों की आवश्यकताओं के अनुरूप 5000 रू0 से 5 लाख से भी ज्यादा कीमत के कैमरों का निर्माण करती है। मथुरा का कूलपिक्स जोन देश के बडे शहरों में मौजूद 140 जोन में से एक होगा जहाॅ निकान के डिजिटल कैमरे, दूरबीन, फैशन व टेलीफोटो जूम लैंस आदि उपलब्ध हौगे। इस अवसर पर उपस्थित कम्पनी के वाइस प्रैसीडैन्ट सज्जन कुमार ने बताया कि निकान पहली ऐसी कम्पनी है जो आन लाइन व्यवसाय को उत्तम नहीं मानती है ग्राहकों से सीधे संवाद कर माल बेचना पसंद करती है जिससे ग्राहकों को अपने पैसे का पूरा मूल्य व उत्पाद की बेहतर जानकारी मिल सके। उन्होने आन लाइन कम्पनीओं से कैमरे न खरीदने का संदेश भी दिया। कम्पनी के मार्केटिंग मैनेजर आशीष सोढी ने बताया कि मोबायल के कैमरों से खीचें जाने वाले फोटो की गुणवत्ता डिजिटल कैमरे की फोटो से बहुत कम होती है।़़ कम्पनी के अतिथ्ीियों का स्वागत राजीव महरोत्रा व संजय महरोत्रा द्वारा किया गया। फीता काट कर व दीप प्रज्वलन कर कूलपिक्स जोन का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राजकुमार तोमर, राजीव सेठ, विष्णु खन्डेलवाल, प्रकाश कपूर, डीआर शर्मा, मुकुन्द बंसल, जुगनू पौल, नवीन कुमार, शरद यादव आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS