निकाय की मशीनरी व कर्मचारी जुटे रहे दिन भर निजी मकान का मलबा ढो़ने में

चेयरमैन के आदेशों पर अक्सर होता है निकाय के संसाधनों का दुरूपयोग

राया। कस्बे में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी व ट्रैक्टर द्वारा चैयरमैन ने अपने ही गाॅव के मकान का मलवा उठाने में तीन दिन से लगातार चलवाया। जबकि गर्मी के मौसम में कस्बे में जगह जगह पर गन्दगी के ढेर व नालियाॅ चैक पडी हुई है। बदबू का आलम बना हुआ है। मंगलवार को रेतिया बाजार स्थित अपने ही गाॅव के किशन सर्राफ का मकान का कार्य चल रहा है। जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारी व ट्रैक्टर द्वारा तीन दिन से लगातार मलवा चैयरमैन ने अपने आदेश से उठवाया है। इसका विरोध कस्बा के लोगों ने किया तो चैयरमैन ने अपनी हिटलरशाही अंदाज में कहा कि मैं चैयरमैन हूॅ मैं चाहूॅगा वो होगा। जबकि कस्बा के कई मौहल्ले जैसे पठानपाडा, शिवपुरी कैमार कौलोनी में जगह जगह गन्दगी के ढेर और बदबू भरे पानी का जमामवाडा बना हुआ है। संका्रमक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। मच्छरों का आतंक चरमसीमा पर है। कस्बा के लोगोे में चैयरमैन के प्रति भारी आक्रोश है क्योंकि सरकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी बर्तन की दुकान पर काम कराना तथा अपने चहेते परिवारीजनों के निजी कार्यो में लाभ लेना एक आम बात बनी हुई है। जिससे कस्बा के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कि सरकारी योजनाओं का लाभ अपने घर में बैठकर अपने चहेतों को दिया जा रहा है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti