निगेटिव ब्लड ग्रुप के व्यक्ति इन्चार्ज ब्लड बैंक को सूचित करें:सीडीओ

विभागवार व संघवार रक्तदान शिविर लगाया जाय

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे विभागवार तथा संघवार कलेण्डर बनाकर रक्तदान शिविर का आयोजन करें। उन्होंने निगेटिव ब्लड ग्रुप के व्यक्तियों से अपील की है कि वे ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. अमिताभ पाण्डेय से उनके मोबाइल नम्बर 9412336877 पर सूचित करें अथवा उनसे सम्पर्क करें। श्री वर्मा आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी विभागों का कलेण्डर बनाकर महीने में कम से कम दो रक्तदान शिविर का आयोजन करें। उन्होंने 2 अक्टूबर को राजीब भवन में रक्तदान शिविर के आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए इस कार्यक्रम का व्यापक प्र्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले बडे़-बडे़ विभागों में कैम्प लगाया जाय उसके बाद कई छोटे-छोटे विभागों को मिलाकर एक साथ कैम्प लगाया जाय। उन्होंने कहा कि इसके पहले विभागवार कैम्प की तिथि निर्धारित करके इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। श्री वर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी संघों जैसे-लेखपाल संघ, वकील संघ, डिप्लोमा संघ आदि के प्रतिनिधियों से वर्ता कर शिविर का आयोजन किया जाय। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े काॅलेजों से सम्पर्क कर वहां पर भी शिविर का आयोजन किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से कहा कि इसकी मासिक समीक्षा बैठक बुलाई जाय ताकि मानीट्रिंग की जा सके। उन्होेंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मुगल दल आदि सक्रिय संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाय ताकि रक्तदान शिविर कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। ज्ञातव्य है कि पहली अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में बनाया जाता है इसके उपलक्ष्य में पहली अक्टूबर को जिला अस्पताल में स्वैच्दिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विवेक मिश्रा, सीएमएस, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा अग्निहोत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti