मथुरा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर केन्द्रीय
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बुद्धि शुद्धि के लिए ट्रक आॅपरेटरों एवं
मालिक हवन पूजा करते हुए
मथुरा। मथुरा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर केन्द्रीय परिवहन
मंत्री नितिन गडकरी की बुद्धि शुद्धि के लिए ट्रक आॅपरेटरों एवं मालिकों
ने हवन कर भगवान से केन्द्रीय मंत्री को सद्बुद्धि देने की कामना की।
ज्ञात रहे एक अक्टूबर से आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आव्हान
पर किए गए ट्रकों के चक्का जाम और अनिश्चित कालीन हड़ताल के पांचवे दिन
आक्रोशित ट्रक आपरेटर यूनियन ने स्थानीय जिला कार्यालय पर हवन कर नितिन
गडकरी के सद्बुद्धि की कामना की। इस मौके पर चै. धर्मवीर सिंह, चन्दन
सिंह पहलवान, गोपाल सक्सैना, बबलू गर्ग, बने सिंह, प्रवीण बंसल, अशोक
शर्मा, नरेन्द्र यादव, सुरेश कुशवाह, सहित चार दर्जन से अधिक लोग मौजूद
रहे।





