निरंकारी बाबा के दर्शन कर लौटे ब्रजवासी

निरंकारी बाबा के रूप में मिला सच्चा सदगुरू- किशोर स्वर्ण

मथुरा। सन्त निरंकारी मिशन के 67वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने मानवता के नाम सन्देश दिया। इस अवसर पर ब्रज के हजारों निरंकारी भक्तों ने भाग लेकर निरंकारी बाबा के आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया। समागम से लौट कर आये मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि जिला संयोजक हरविंद्र कुमार के नेतृत्व में ब्रज के 2500 से भी अधिक भक्त दिल्ली पहुंचे। तीन दिवसीय सन्त समागम में ब्रजवासियों के सहित देश भर एवं दूर देशों से लाखों की संख्या में श्रद्वालु भक्त एवं प्रभु प्रेमी एकत्रित हुए। विभिन्न प्रान्तों तथा संस्कृतियों से आने वाले, विभिन्न प्रकार की वेशभूषा धरण करने वाले, विभिन्न भाषाएं बोलने वाले श्रद्वालु भक्त अनेकता में एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। निरंकारी सन्त समागम पर पहुंचे ब्रजवासियों ने निरंकारी बाबा के वचनों को आत्मसात किया। बाबा हरदेव सिंह जी ने कहा कि मंगलयान का मंगल पर पहुंचना गौरव की बात है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्ध् िहै। प्रदर्शनी में निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी के जीवन को विशेष रूप से उजागर किया गया जिसकी श्रद्धालु भक्तों द्वारा काफी प्रशंसा की गई। प्रदर्शनी में मथुरा के निरंकारी सेवादल सदस्यों ने सेवादल शिक्षक मोहन सिंह, सहायक शिक्षक अशोक दयालु तथा योगेश कुमार के नेतत्व में अपनी सेवायें प्रदान की। मंगलवार प्रातः सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज एवं उनकी धर्म पत्नी पूज्य माता सविन्दर जी ने समागम स्थल पर रिहायशी शामियानों में जाकर श्रद्वालु भक्तों को दिव्य दर्शन दिए जिससे भक्तजन भावविभोर हो उठे, अपने पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों द्वारा अपनी खुशी का इजहार करने लगे जिसने एक रंगारंग शोभा यात्रा का रूप धारण कर लिया। अनेकता में एकता का यह सुंदर एवं अनुपम दृश्य नजर आ रहा था। सद्गुरुदेव भी उनकी खुशियों में सम्मिलित हो गए जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि भक्त और भगवान के बीच का अंतर समाप्त हो गया है। रिहायशी शामियानों के बीच चार घंटे यह दिव्य जोड़ी अपने दिव्य दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान करती रही।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti