स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तीसरे चरण में आज संत निरंकारी कार्यकर्ता मथुरा रेलवे जंक्शन की सफाई करते हुए
मथुरा। ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ के तीसरे चरण में आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर सफाई की गयी। मथुरा रेलवे जंक्शन सहित देश के 45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को भी चमकाने में लगभग 30000 निरंकारी भक्त जुटे रहे। आज प्रातः 8ः30 बजे मथुरा रेलवे जंक्शन पर ‘लोक अदालत’ के लिए आये रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, रेलवे के एरिया मैनेजर एनपी सिंह तथा निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने झाडू लगाकर किया, तदोपरांत निरंकारी भक्त अपने सद्गुरूदेव निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज तथा धन-निरंकार कहते हुए सफाई में जुट गये। इससे पूर्व संत निरंकारी सेवादल के शिक्षक मोहन सिंह ने सफाई में योगदान देने आये सेवादार-भक्तों को प्रभु वन्दना एवं प्रार्थना करायी और दिशा-निर्देश दिये। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने सफाई कर रहे निरंकारी सेवादारों के पूर्ण समर्पण भाव, अनुशासन व व्यवस्थित रूप से कार्य सम्पन्न करने की भावना से बहुत प्रभावित हुए। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने निरंकारी भक्तों के उत्साह की सराहना की। रेलवे जंक्शन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन द्वारा हुई सफाई में संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों सहित लगभग 300 निरंकारी भक्तों ने ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर के.एल. मीणा, यातायात निरिक्षक सुनील शर्मा, हैल्थ इंस्पेक्टर आर.एस. परिहार, एसके जैन, कार्यलय अधीक्षक विरेन्द्र द्विवेदी, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक केथवास, वाणिज्य इंस्पेक्टर एमएस मीणा, पर्यटन पुलिस खजान सिंह, डिप्टी सीपीआई शैलेश मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, संजय महरोत्रा आदि रेलवे अधिकारी सफाई अभियान पर नजर बनाये हुए थे।





