निर्वाचक नामावलियो के सत्यापन को लेकर डीएम ने की अधीनस्थों संग बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियो के सत्यापन विषयक बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचक नामावलियो का सत्यापन विधानसभा निर्वाचन नामावलियो से कराये जाने से संबंधित एक महत्वपूणर््ा बैठक कलेकट्रेेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी ताकि निर्वाचन नामावलियो की शुद्धता का परीक्षण हो सके और उनमें पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया है कि इस कार्य में शीघ्रता से कार्य पूर्ण करके माह के अंत तक इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये। इस कार्य के लिए 10 डिप्टी कलेक्टरो को एक एक ब्लाक का प्रभारी बनाने पर निर्णय लिया गया है। उनके साथ तहसीदार, बी0एल0ओ0 लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य सभी कर्मचारियो को इस कार्य में लगाकर समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियो को दिये गये है ताकि पंचायत चुनावो की निर्वाचक नामावलियो के सत्यापन का कार्य विधानसभा निर्वाचक नामवली से कराया जासके। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपरजिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा सभी उप जिलाधिकारी डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी आदि उपिस्थित थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login